गर्मियों का मौसम आते ही कूलर, पंखा, और लस्सी, शरबती का सिल सिला शुरू हो जाता है और इसके साथ ही फ्रिज में जगह कम पड़ने लगती है क्योंकि खाना खराब होने के डर से जल्दी से जल्दी सब कुछ फ्रिज में रखने लग जाते है।
  लेकिन आप जानते है कि फ्रिज में रखा खाना भी सेहत पे काफी नुकसान पहुंचा सकता है

चलिए आज हम जानेंगे की फ्रिज का इस्तेमाल किस प्रकार से करेंगे 


आज के समय में लोग इतने व्यस्त होने लगे है की उन्हें खाना बनाने का समय नहीं मिल पाता है इसलिए वो एक ही समय में पूरे दिन का खाना बना के बाकी समय का खाना फ्रिज में रख देते है, समय की बचत के लिए तो यह सब करना एक समाधान लगता होगा। लेकिन आप को पता है फ्रिज के अन्दर खाना रखने की भी एक समय सीमा होती है

पहले समझेंगे की फ्रिज में रखा खाना कुछ समय/दिनों के लिए खराब क्यों नहीं होते है

हमारे चारो तरफ कई तरह के सूक्ष्मजीव जैसे बैक्टीरिया, फंगस और वायरस मौजूद रहते है जो खाने–पीने की चीजों पर बैठकर अपनी संख्या में वृद्धि करते है। गर्मियों में इसकी वृद्धि तेजी से होती है जिसके कारण गर्मियों के मौसम में खाने–पीने का सामान जल्दी खराब होने लगता है, लेकिन मौसम बदलाव के साथ इस प्रक्रिया में भी अंतर आता है। यानी सर्दी के मौसम में तापमान कम होने के कारण सूक्ष्मजीवों की जैविक क्रियाएं बहुत धीमा हो जाती है या रुका जाती है। इसीलिए गर्मी के मौसम में खाना फ्रिज में रखने से कम तापमान में सूक्ष्म जीवों का विकास नहीं होता है और खाना जल्दी खराब होने से बच जाता है।

खाना को फ्रिज में रखने के साथ यह भी ध्यान में रखे की जिस रैक पर पका हुआ खाना रख रहें है उस रैक पर कच्चा खाना ना रखे

पके हुए खाने को स्टील के टिफिन में रखना सबसे अच्छा रहेगा

खाद्य पदार्थों के हिसाब से फ्रीजर का तापमान रखें
दरअसल रेफ्रीजरेटर का तापमान अलग–अलग हिस्सों के हिसाब से बांटा गया होता है। आमतौर के फ्रिज में फ्रीजर के नीचे वाला सेल्फ बाकियों की तुलना में ज्यादा ठंडा होता है। रेफ्रीजरेटिंग चैंबर का औसत तापमान +3 डिग्री से +6 डिग्री सेल्सियस तक होता है। खाने की सुरक्षा तापमान पर निर्भर करती है इसलिए समान के हिसाब से तापमान रखना चाहिए।

खाने को ठंडा करके रखें 
तापमान ज्यादा रहने पर खाने में सूक्ष्मजीव यानि जर्म्स तेजी से पनपते हैं इसलिए गर्मी के दिनों में खाने के सामान को कमरे के तापमान पर 1 घंटे से ज्यादा समय तक नहीं रखें और इसे ठंडा करके फ्रिज में 4°C पर रखें।

खाने को ज्यादा दिन तक स्टोर करके ना रखें
खाने को फ्रिज में रखने से ही समस्या हल नहीं होगी बल्कि इस बात का ख्याल भी रखना होगा कि फ्रिज में लम्बे समय तक खाने को स्टोर करके ना रखा जाए क्योंकि तेज गर्मी में फ्रिज में लम्बे समय तक रखा हुआ खाना भी ख़राब हो जाता है।